खुर्जा। ।भारत पुष्प। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान द्वारा आयोजित अखिल भारतीय हैंडबॉल प्रतियोगिता 2024 का 10 से 13 नवंबर 2024 तक श्रीमती सावित्री देवी लक्ष्मी चंद्र सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजन किया जा रहा था। जिसका बुद्धवार को विधिवत रंगारंग समापन हुआ । समापन कार्यक्रम में आदरणीय डोमेश्वर साहू, क्षेत्रीय संगठन मंत्री पश्चिमी उत्तर प्रदेश क्षेत्र, मनवीर सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष विद्या भारती पश्चिमी उत्तर प्रदेश क्षेत्र, सोरन सिंह क्षेत्रीय कार्यालय सचिव, एवं विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष डॉ विपिन कुमार गौतम प्रबंधक बनारसी दास व अन्य सदस्य उपस्थित रहे । कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चरणों में पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई । प्रधानाचार्य प्रभात कुमार गुप्ता द्वारा अतिथि परिचय के उपरांत प्रतियोगिता के परिणाम अनुसार सभी को ट्रॉफी एवं मैडल प्रदान किए गए । प्रतियोगिता का परिणाम में अंडर 14 बॉयज में पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र में प्रथम स्थान प्राप्त किया, मध्य क्षेत्र द्वितीय स्थान पर रहा तथा राजस्थान क्षेत्र तृतीय स्थान पर रहा । अंडर 14 गर्ल्स में पश्चिमी उत्तर प्रदेश क्षेत्र ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र द्वितीय स्थान पर रहा तथा दक्षिण मध्य क्षेत्र तृतीय स्थान पर रहा । अंडर 17 बॉयज में प्रथम स्थान उत्तर क्षेत्र ने प्राप्त किया, दक्षिण क्षेत्र द्वितीय स्थान पर रहा तथा पश्चिम उत्तर प्रदेश क्षेत्र तृतीय स्थान पर रहा । अंडर 17 गर्ल्स में प्रथम स्थान उत्तर क्षेत्र को प्राप्त हुआ, द्वितीय स्थान पर दक्षिण क्षेत्र रहा तथा तृतीय स्थान पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र ने प्राप्त किया । अंडर-19 बॉयज में पश्चिमी उत्तर प्रदेश क्षेत्र का प्रथम स्थान, राजस्थान क्षेत्र में द्वितीय स्थान तथा पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र में तृतीय स्थान प्राप्त किया एवं अंदर-19 गर्ल्स में प्रथम स्थान दक्षिण क्षेत्र, द्वितीय स्थान राजस्थान क्षेत्र तथा तृतीय स्थान पश्चिमी उत्तर प्रदेश क्षेत्र ने प्राप्त किया ।
![]()
