-छोटी काशी में श्रद्धालुओं को उमडा़ जनसैलाब

अनूपशहर। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। भारत देश में सनातन धर्म के अनुसार कार्तिक मास की पूर्णिमा को गंगा स्नान करना बहुत ही विशेष महत्व बताया गया है इसलिए गंगा स्नान के पावन पर्व पर श्रंद्वालु जगह-जगह गंगा स्नान करने जाते हैं। उसी क्रम में आज 15 नवम्बर 24 को यूपी के जिला बुलन्दशहर के तहसील अनुपशहर यानी छोटी काशी में गंगा स्नान के पावन पर्व पर श्रंद्वालुओं का जन सैलाब उमड़ पड़ा ।

श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगायी ओर धर्म लाभ उठाया ओर मेले का आनंद उठाया। इस गंगा मेले को सफल बनाने में स्थानीय प्रशासन व पुलिस प्रशासन का विशेष सहयोग रहा क्योंकि अनुपशहर एसडीएम प्रियंका गोयल ने गंगा स्नान से पूर्व गंगा घाटों का निरीक्षण किया ओर साफ सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया था ओर पुलिस प्रशासन की पैनी नजर असमाजिक तत्वों पर बनी रही चप्पे चप्पे पर पुलिस तैनात रही।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *