सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। नगर के सरस्वती विद्या मंदिर व जेएस पीजी कोलिज में एबीवीपी नगर ईकाई ने रानी लक्ष्मीबाई जयंती के अवसर पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया। बताया गया कि 19 नवम्बर को झाँसी की रानी लक्ष्मीबाई ने भारत देश के लिए अपने आप को लड़ते लड़ते शहीद कर दिया तभी से 19 नवम्बर को झाँसी की रानी लक्ष्मीबाई की जयंती मनायी जाने लगी।

उसी उपलक्ष्य में जेएस पीजी कॉलेज व सरस्वती विद्या मंदिर में निबंध प्रतियोगिता करायी और इसके अलावा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यालय पर विचार गोष्ठी का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। इस गोष्ठी में जिला संयोजक आयुष का प्रवास रहा ओर रानी के जीवनकाल पर रोशनी डालते हुए बताया कि रानी लक्ष्मीबाई एक महिला होते हुए अंग्रेजों से जमकर लड़ाई लड़ी ओर देश की ख़ातिर शहिद हो गयी इसके अलावा अरविंद नोहिया ने विद्यार्थियों को संगठन के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए लक्ष्मीबाई के जीवनकाल पर प्रकाश डाला । इस मौके पर कर्मवीर भाटी, महक, अंजलि, प्रिया, रचना, दीपू, बादल यादव आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *