खुर्जा। ।भारत पुष्प। जैनिथ पब्लिक स्कूल के निदेशक राहुल राठी द्वारा कक्षा 5 से 10 वीं तक के छात्र-छात्राओं को एक रोमांचक दौरे द पिंक सिटी जयपुर का भ्रमण कराया गया। दौरा 2 दिनों और 3 रातों तक चला। शैक्षिक दौरा स्कूल की प्रधानाचार्या गीता डैंग, उप प्रधानाचार्या बबीता शर्मा तथा साथ ही शिक्षकों के द्वारा संपन्न कराया गया। यात्रा कार्यक्रम में कई उल्लेखनीय स्थानों जैसे कि गुलाब गढ़, जल महल, बिरला मंदिर, हवा महल, हनुमान मंदिर, आमेर फोर्ट, जंतर मंतर और स्थानीय बाजार आदि यात्राएं शामिल थीं। छात्रों ने इसका अच्छी तरह से आनंद लिया। दौरे में कुल 42 छात्रों और 10 शिक्षकों ने भाग लिया। इस दौरे के दौरान सभी शिक्षकगण तथा छात्र-छात्राओं ने गोयल पैलेस होटल के रोबोटिक रेस्टोरेंट में भोजन का आनंद लिया।
![]()
