– सम्मान पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे
खुर्जा। ।भारत पुष्प। अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग सशक्तिकरण दिवस के अवसर पर एक दिवसीय तहसील स्तरीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन ब्लॉक संसाधन केंद्र खुर्जा पर किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार डबराल ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलन कर किया। कार्यक्रम में 50 से अधिक दिव्यांग बच्चों ने प्रतिभा किया। रंगोली, सुलेख, कुर्सी दौड़, रस्सा काशी आदि प्रतियोगिताएं कराई गई जिसमें बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। विजेता बच्चों को मेडल व सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में उमेश कुमार ,रजनीश कुमार, दिवाकर, प्रमोद कुमार, रामप्रकाश, भूपेंद्र शर्मा, राकेश कुमार आदि लोग शामिल रहे।
![]()
