खुर्जा। ।भारत पुष्प। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान द्वारा सम्बद्ध श्रीमती सावित्री देवी लक्ष्मी चंद्र सरस्वती विद्या मंदिर में दिनांक 26 नवंबर सन 2024 से दो दिवसीय विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान द्वारा आयोजित प्रांतीय निरीक्षण प्रारंभ हुआ । जिसमें पंकज कुमार शर्मा, प्रधानाचार्य कुसुम गोयल डॉ. संतोष कुमार गोयल सरस्वती विद्या मंदिर राजनगर गाजियाबाद, गोविंद गुप्ता, प्रधानाचार्य रज्जू भैया सैनिक विद्या मंदिर शिकारपुर, आचार्य अंकुर त्यागी, आचार्य अंकित वैद्य, आचार्य राहुल वर्मा, एवं कार्यालय प्रमुख योगेश उपस्थित रहे । वंदना सत्र में विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रभात कुमार गुप्ता, उप प्रधानाचार्य जय भगवान शर्मा एवं अन्य वरिष्ठ आचार्य बंधुओ ने निरीक्षक बंधुओं को पटका पहनाकर स्वागत किया । इस अवसर पर विद्यालय की त्रैमासिक पत्रिका कृति का निरीक्षक बंधुओं द्वारा विमोचन किया गया। बताया गया कि यह त्रैमासिक पत्रिका कृति विद्यालय के फेसबुक अकाउंट तथा यूट्यूब चैनल पर ई-फार्मेट में भी उपलब्ध होगी । तत्पश्चात आप सभी के द्वारा विद्यालय में शैक्षणिक एवं अन्य क्रियाकलापों का बारीकी से निरीक्षण कर संपूर्ण विद्यालय की आख्या रिपोर्ट विद्यालय के प्रबंधक बनारसी दास एवं प्रधानाचार्य प्रभात कुमार गुप्ता को सौंपी ।
![]()
