बुलंदशहर। ।भारत पुष्प। जनपद में नेहरू युवा केंद्र एवं युवा कल्याण तथा प्रांतीय रक्षक दल विभाग बुलंदशहर के द्वारा आयोजित जनपद स्तरीय युवा उत्सव कार्यक्रम में एकेपी डिग्री कॉलेज की छात्राओं ने प्रतिभा कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया। जिसमें एसएसपी प्रभारी डॉ.रेखा चौधरी तथा टीम मैनेजर शिवांगी कौशिक ने बताया 13 नवंबर 2024 को आयोजित जनपद स्तरीय युवा उत्सव कार्यक्रम में बच्चों ने प्रतिभा कर स्थान प्राप्त किया जिसमें चंचल सोलंकी एवं बुलबुल सोलंकी ने सामूहिक लोकगीत मेंप्रथम स्थान प्राप्त किया एवं साइमन एवं अंजुम ने टेक्सटाइल में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। गुनगुन कौशिक ने कहानी लेखन में तृतीय स्थान प्राप्त किया वहीं इरम ने भाषण में तृतीय स्थान प्राप्त किया।
![]()
