खुर्जा। ।भारत पुष्प। एकेपी डिग्री कॉलेज में स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत परास्नातक की छात्राओं को टेबलेट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ खुर्जा नगर पालिका अध्यक्ष अंजना सिंघल महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो डिंपल विज ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम की संयोजिका एकता चौहान ने बताया की उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत महाविद्यालय की छात्राओं को स्मार्टफोन और टेबलेट वितरण किए जा रहे हैं। इसके प्रथम चरण में आज एम ए हिंदी तथा एमए राजनीति विज्ञान विभाग की छात्राओं को टेबलेट वितरण किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अंजना सिंघल ने कहा कि डिजिटल इंडिया के सपने को साकार बनाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश राज्य में डिजी शक्ति योजना शुरू की गई है जिसके तहत उत्तर प्रदेश के शैक्षणिक संस्थानों में पढ़ने वाले युवाओं को डिजिटली रूप से सशक्त व कुशल बनाया जा रहा है। महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो डिंपल विज ने बताया कि इस योजना के अंतर्गत उत्तर प्रदेश राज्य में वर्ष 2021 से 2023 तक 19.84 लाख टैबलेट व 26. 91 लाख स्मार्टफोन वितरित किए जा चुके हैं। इसी श्रृंखला के अंतर्गत महाविद्यालय में युवा शक्ति को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने के लिए आज टेबलेट वितरण किए जा रहे हैं। इस अवसर पर समस्त महाविद्यालय परिवार उपस्थित रहा।
![]()
