खुर्जा। भारत पुष्प। जैनिथ पब्लिक स्कूल में सीबीएसई द्वारा स्कूल हैल्थ एंड वेलनेस पर आधारित क्षमता निर्माण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ विद्यालय के निदेशक राहुल राठी, प्रधानाचार्या गीता डैंग, उप प्रधानाचार्या बबीता शर्मा तथा उपस्थित मुख्य अतिथि वीणा मिश्रा के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित किया गया। इसके उपरांत स्वागत गान के द्वारा मुख्य अतिथि का भव्य स्वागत किया गया तथा बताया गया कि मुख्य अतिथि जो शिक्षा में 28 साल के अनुभव के साथ योग्यता और उपलब्धियों का खजाना रखती है ।

उन्हें राष्ट्रपति द्वारा राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार, यूपी राज्य शिक्षक पुरस्कार, मुख्यमंत्री दिल्ली राज्य शिक्षक पुरस्कार, मुख्यमंत्री द्वारा राज्य शिक्षक पुरस्कार आदि से सम्मानित किया गया है । आगरा विश्वविद्यालय से प्राणी विज्ञान में एम एससी, बीएड के साथ ही अमेरिका, लंदन, कोलकाता से भी कई सारे महारथ हासिल कर रखे हैं। प्रस्तुत कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जो वर्तमान में नेशनल विक्टर पब्लिक स्कूल, पड़पड़ गंज (दिल्ली) में प्रधानाचार्या के पद पर कार्यरत हैं इन्होने हैलदी डाइट, हार्मोनल परिवर्तन, पर्यावरण संरक्षण के उपाय, एडोलसैंस के बारे में अभिभावकों को कैसे जागरुक करना चाहिए आदि के बारे में संपूर्ण जानकारी दी। अन्य विद्यालयों से आए हुए शिक्षक गणों तथा हमारे विद्यालय में उपस्थित सभी शिक्षकों ने भी उनकी इस कार्यशाला का ज्ञानार्जन के साथ आनंद भी उठाया।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *