खुर्जा ।भारत पुष्प। श्रीमती सावित्री देवी लक्ष्मी चंद्र सरस्वती विद्या मंदिर में भारत विकास परिषद द्वारा गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम वंदना उपरांत मनाया गया। जिसमें विद्यालय के विद्यालय के छात्र/छात्राओं द्वारा अपने आचार्यों का सम्मान किया गया उसके बाद अपने विद्यालय के सभी मेधावी छात्र/छात्राओं को भी भारत विकास परिषद द्वारा सम्मानित किया गया । कक्षा षष्ठ से कक्षा 12th तक के मेधावी छात्र छात्राओ का अभिनंदन किया गया। छात्र-छात्राओं द्वारा गुरु चरणों का बंदन किया गया। भारत विकास परिषद के सम्मानित सदस्यों द्वारा विद्यालय के प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य का शाल उड़ाकर सम्मानित किया गया। गुरु बंधन छात्र अभिनंदन के इस कार्यक्रम में भारत विकास परिषद के सदस्य प्रेम प्रकाश अरोड़ा, डॉ अमित गुप्ता, महेश पोद्दार,मुकेश रोहिल्ला, इंद्रजीत दुग्गल, राजेंद्र अग्रवाल, कृष्ण अवतार बंसल एवं अजीत मित्तल उपस्थित रहे ।

Loading

Spread the love

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *