सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। ऑटो चालक ई रिक्शा आदि चालकों की मनमानी से सभी परेशान हैं। सभी जगह डगगेमार थ्री व्हीलर यानी ओटो चालक अपनी मनमानी व हठधर्मी से अपने वाहनों में ओवरलोड सवारी भरकर ही चलते हैं जैसे की जो ओटो चालक सहित 3 लोगों के लिए पास किया जाता है उसमें 7 सवारी ठूंस ठूंसकर भरकर चलते हैं ओर जो बड़े डगगेमार आॉटो 5 सवारी पर पास किये जाते उनमें 10 से 12 सवारी तक ठूंसकर चलते हैं यह सबकुछ पुलिस प्रशासन की देखरेख में होता रहता पुलिस का साया हमेशा ऐसे डगगेमार वाहनों पर रहता है इसलिए ऐसे डगगेमार वाहनों चालकों के हौसले बुलन्द रहते हैं ओर बेख़ौफ होकर फर्राटा भरते नजर आये हैं ओर जब कोई एकसींडेंट हो जाता है तो यह चालक अपने वाहनों को छोड़ कर भाग जाते हैं ऐसे डगगेमार के लिए कोई नियम कानून नहीं बनाया जाता है जो ओवरलोड भरकर आमजन की जिंदगी से खिलवाड़ करते हैं। ऐसा ही एक मामला सिकन्दराबाद के परशुराम चौक यानी खुरजा गेट पुलिस चौकी के पास का सामने आया है जेवर तिराहे/ परशुराम चौक पर एक आॉटो ओवरलोड होने के कारण पलट गया जिसमें एक युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। इस युवक को घायल देख राहगीरों ने सरकारी एंबुलेंस को बुलाकर एंबुलेंस चालक को सौप दिया। एंबुलेंस चालक ने घायल युवक/मरीज को सरकारी अस्पताल में भर्ती करा दिया। घायल युवक बंटी पुत्र किशन सैनी मुहल्ला मुफतीबाडा़ शिकारपुर निवासी हाल निवासी लड्पुरा कासना 17 वर्ष ने बताया की में कासना से शिकारपुर अपने गाँव जा रहा था इस ओवरलोड डगगेमार थ्री व्हीलर आॉटो में 7 सवारी थी जो चालक ने जबरन बैठायी थी ओर यह डगगेमार वाहन चालक इतनी तेजी से कट मारते हुए चला रहा था जो की सामने से आ रहे बाईक सवार  को देखकर कट मारते समय पलट गया जिसमें में बेहोश हो गया बेहोशी हालत में अपने आप को अस्पताल में घायल अवस्था में पाया। एंबुलेंस चालक ने बताया की जब में दनकौर तिराहे की तरफ से आ रहा था तो कुछ राहगीरों ने रोककर इस युवक को हमारे हवाले कर दिया जिसे हमने अस्पताल में भर्ती करा दिया है। ऐसे डगगेमार वाहनों पर एआरटीओ व पुलिस प्रशासन कब लगायेगा लगाम इनके लिए कोई नियम कानून क्यों नहीं होते लागू।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *