खुर्जा। ।भारत पुष्प। श्रीमती सावित्री देवी लक्ष्मी चंद्र सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के क्षेत्रीय अभिलेखागार प्रमुख कमल वंदना सत्र में उपस्थित रहे । वंदना सत्र में छात्र/छात्राओं के समक्ष कमल ने अपने विचार साझा करते हुए महत्वपूर्ण सुझाव दिए। कमल ने बताया कि हमको शिक्षा के साथ-साथ अपने चारों तरफ के परिवेश का ध्यान रखते हुए अपने कर्तव्यों का भी ईमानदारी के साथ पालन करना चाहिए। कमल के उद्बोधन के उपरांत विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रभात कुमार गुप्ता ने क्षेत्रीय अभिलेखागार प्रमुख का आभार प्रकट करते हुए आग्रह किया कि समय-समय पर विद्यालय आकर छात्र/छात्राओं को अपने महत्वपूर्ण एवं प्रेरित विचार साझा करते रहें।
![]()
