खुर्जा। ।भारत पुष्प। नगर जंक्शन रोड स्थित रामलीला मैदान के बराबर अवैध प्लॉटिंग पर दबंग कॉलोनाइजर नगर निवासी झांसू बंसल अवैध निर्माण करा रहा था। जिसको खुर्जा विकास प्राधिकरण द्वारा कई बार अवैध निर्माण कार्य को रुकवाने के लिए नोटिस दिया गया। नोटिस दिए जाने के बावजूद भी दबंग कॉलोनाइजर नगर निवासी झांसू बंसल ने खुर्जा विकास प्राधिकरण को धता बताते हुए निर्माण को नहीं रुकवाया और  अवकाश के दिनों में भी जब खुर्जा विकास प्राधिकरण के अधिकारी अवकाश पर होते हैं तो दबंग कॉलोनाइजर केडीए उच्चाधिकारियों को धता बताते हुए धड़ाधड़ अवैध निर्माण कार्य करा रहा था।

इस हो रहे अवैध निर्माण की सूचना मिलते ही बीकेडीए की असिस्टेंट बीसी ज्योत्सना यादव ने केडीए की सीओ श्रीमती कौर को आदेश दे हो रहे अवैध निर्माण कार्य को रुकवाया। उन्होंने यह भी बताया कि ऐसे दबंग अवैध कॉलोनाइजर्स जो अवैध निर्माण करा रहे है को चिह्नित कर उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *