खुर्जा। ।भारत पुष्प। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत एकेपी डिग्री कॉलेज में विशिष्ट व्याख्यान का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना की संयोजिका एकता चौहान ने बताया कि विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं को समकालीन विषयों की जानकारी देने के उद्देश्य से इस व्याख्यान का आयोजन किया जा रहा है । विशिष्ट व्याख्यान की मुख्य वक्ता प्रो डिंपल विज ने “जलवायु परिवर्तन व उनके प्रभाव :भारत की नीतियां” विषय पर व्याख्यान दिया । प्रोफेसर विज ने बताया कि जलवायु परिवर्तन आज वैश्विक परिदृश्य में सबसे बड़ी समस्या है। संयुक्त राष्ट्र संघ ने अपनी क्लाइमेट चेंज रिपोर्ट में समस्त वैश्विक समुदाय को चेतावनी दी है कि अगर हम लोग नहीं संभले तो बहुत देर हो जाएगी। उन्होंने सतत विकास के उद्देश्यों पर विस्तार से बताते हुए जलवायु परिवर्तन के आर्थिक सांस्कृतिक प्रभावों पर प्रकाश डाला । प्रो विज ने भारत की पर्यावरण संरक्षण नीतियों पर महत्वपूर्ण जानकारी प्रतियोगी छात्राओं को दी। सहसंयोजिका डॉ स्वर्णाली दे ने प्रो डिंपल विज का धन्यवाद ज्ञापन किया तथा छात्राओं को इस महत्वपूर्ण जानकारी को आत्मसात करने की सलाह दी।

Loading

Spread the love

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *