–मंत्री ने कहा किसानों की लिमिट 10 हजार रुपये से बढ़ कर होगी 20 हजार रुपये

सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। सहकारिता मंत्री जेपीएस राठोर के दौरे पर दनकौर तिराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंत्री का स्वागत किया ओर उसके बाद पालीवाल हास्पिटल में हास्पिटल के संचालक दिनेश पालीवाल, नवीन गुप्ता, अशोक शर्मा काले व अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंत्री महोदय का भव्य स्वागत किया। इस मौके पर मंत्री ने प्रैस वार्ता के दौरान बताया कि आज हम ताजपुर बिरोंडी में स्वतंत्रता सेनानी रामफूल सिंह की मूर्ति का अनावरण करेंगे और हमारी सरकार द्वारा किसानों को सहकारी समितियों की दुकानों केंद्रों पर दी जा रही फर्टिलाइजर खाद, कीट नाशक डी0पी, बीज आदि के बारे में समीक्षा करेंगे साथ ही किसानों को दी जा रही योजनाओं के बारे में विस्तृत हासिल करेंगे। उन्होनें बताया कि सरकार की मंशा है की किसानों की लिमिट 10 हजार रुपये से बढ़ाकर 20 हजार रुपये की जायेगी। इस अवसर पर पालीवाल हास्पिटल के संचालक दिनेश पालीवाल, अशोक शर्मा काले, डा0 कमल, नवीन गुप्ता के अलावा काफी भाजपा कार्यकर्ता व नगर निवासी मोजूद रहे।

Loading

Spread the love

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *