बुलंदशहर। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। स्वास्थ विभाग ने जागरूकता रैली निकालकर मनाया विश्व एड्स दिवस। डा0 रस्तौगी ने हरी झंडी दिखाकर रैली को किया रवाना। मुख्य चिकित्सा अधिकारी विनय कुमार ने बताया की पूरे देश में विश्व एड्स दिवस मनाया जा रहा है इसलिए जिला बुलन्दशहर में भी स्वास्थ विभाग द्वारा रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया गया। इस रैली का शुभारंभ डा0 रस्तौगी जिला क्षय रोग अधिकारी, डा0 प्रदीप राणा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। रैली जिला चिकित्सालय से कालाआम, डिप्टीगंज होते हुए जिला चिकित्सालय में आकर समाप्त हुई। रैली का मुख्य उद्देश्य जनता को एड्स के प्रति जागरूक करने के लिए किया गया। रैली के उपरान्त जिला क्षय रोग अधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, बीबीडी, राजकीय चिकित्सालय, बुलन्दशहर की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिला क्षय रोग अधिकारी द्वारा ए्डस से बचाव के बारे में जानकारी दी। बैठक के उपरान्त जनपद में कार्यरत परामर्शदाताओं में से अच्छा कार्य कर रहे 05 परामर्शदाताओं को सम्मान प्रतीक भेंट करके प्रोत्साहन बढाया गया। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, बीबीडी, राजकीय चिकित्सालय, बुलन्दशहर द्वारा भी ए्डस से बचाब के बारे में बताया। बैठक में एड्स एवं टीबी के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।
![]()
