सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। भारत विकास परिषद् मुख्य शाखा द्वारा लगाये में निशुल्क जांच केंप में कैंसर रोगीयों की मैमोग्राफी कर जांच की गई। पुराने होली मेला रोड़ पर संचालित सरस्वती विद्या मंदिर में भारत विकास परिषद् मुख्य शाखा के बैनर तले फोर्टीस हास्पिटल नोयडा ने निशुल्क जांच का जांच शिविर का आयोजन किया। शाखा के प्रान्तीय चैयरमेन श्याम शर्मा व अध्यक्ष संगीता सिंघल ने बताया की आज सरस्वती विद्वा मंदिर स्कूल में भारत विकास परिषद् मुख्य शाखा के नेतृत्व में नोयडा के फोर्टीस हास्पिटल के चिकित्सकों द्वारा एक निशुल्क जांच शिविर लगाया गया। इस केंप में 128 मरीजों ने पंजीकरण कराया जिसमें 39 मरीजों की कैंसर की जांच गयी ओर 40 महिलाओं की थर्मल ब्रेस्ट स्क्रीनिंग की गयी। साथ ही बीपी, शुगर, आँखों का टेस्ट, हाईट बेट की जांच की गयी। इसी मौके पर डा0 विशाल बंसल व डा0 सारिका ने बताया की आज के इस केंप में रोगीयों की निशुल्क जांच की गयी है तो पता चला की 8 मरीज कैंसर से पीडित है। महिला डाक्टर सारिका ने बताया की आज इस केंप में महिलाओं की मैमोग्राफी जांच कर कैंसर का पता लगाया जा रहा है। इस मौके पर फोर्टीस अस्पताल के डाक्टर विशाल बंसल, डा0 सारिका बंसल, शंशाक खेडे़, राजीव कुमार, अजय गर्ग, दीपिका सिंह, अन्य स्टाफ के अलावा शाखा के प्रान्तीय चैयरमेन श्याम शर्मा, प्रान्तीय संयोजक, नगर अध्यक्ष संगीता सिंघल, सचिव जूही गर्ग, कोषाध्यक्ष ममता गोयल, महिला संयोजिका सुमन शर्मा ,उषा बंसल नूपुर सिंघल, दीप्ति बंसल दीपक गौड़, रीशिता सिंघल गौरव बंसल आदि पदाधिकारी मोजूद रहे।

Loading

Spread the love

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *