सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। गाँव वैर में राष्ट्रीय क्षत्रिय महासभा ने मेजर शैतान सिंह भाटी की जन्म शताब्दी समारोह आयोजित किया। राष्ट्रीय क्षत्रिय महासभा के बैनर तले परमवीर चक्र विजेता मेजर शैतान सिंह भाटी की स्वर्ण जयंती व प्रतिभा अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती व मेजर शैतान सिंह की तस्वीर के सम्मुख दीप प्रज्जुलित कर पुष्प अर्पित कर किया गया। पूर्व केबिनेट मंत्री मदन चौहान ने मेजर शैतान सिंह भाटी के जीवनकाल पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शैतान सिंह अद्भुत वीरता की प्रतिमूर्ति थे। उनका राष्ट्र के प्रति प्रेम व समर्पण उच्च कोटि का था ओर कहा की 1962 के भारत चीन युद्ध में चीनी सेना के दाँत खट्टे कर दिए थे ओर बताया की उन्होंने भारत माता की सेवा में अपने प्राणों को हँसते-हँसते न्योछावर कर दिया था। इसके अलावा मुख्य वक्ता भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानू प्रताप सिंह ने भी शैतान सिंह के जीवनकाल पर प्रकार डालते हुए बोले कि मेजर शैतान सिंह को मरणो उपरांत परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया। उनकी वीरता अद्भुत थी इसके अलावा विशिष्ट अतिथि उत्तरप्रदेश बार कौन्सिल के सह अध्यक्ष पीके सिंह ने कहा मेजर शैतान सिंह पराक्रम व साहस से भावी पीढ़ी को पल्ल्वीत किया जा सकता है। उनका देश के प्रति त्याग अभिन्दनीय है। इसी मौके पर क्षेत्रीय विधायक लक्ष्मीराज सिंह व पूर्व विधायिका विमला सोलंकी ने कहा कि मेजर शैतान सिंह भारतीय इतिहास के उज्ज्वल ध्रुवतारे है। उनकी रोशनी सदैव इस देश को आलोकित करती रहेगी ओर कहा कि मेजर शैतान सिंह ने अपने 120 सैनिकों के साथ भारतमाता की अस्मिता की रक्षा करते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया था ओर बताया की काश भारत के इतिहास से क्षत्रियों के इतिहास को निकाल दिया जाय तो भारत का इतिहास केवल कागजो का ढेर रह जायेगा। इस अवसर पर अमर शहीद राम कुमार भाटी व विनोद भाटी के परिजनों व विशिष्ट प्रतिभा के लिए आकांक्षा सिंह, महेश प्रताप सिंह, डा आशीष सिंह, तपन रावतव डा0 अभिषेक जादौन को भी सम्मानित किया गया। इसके अलावा बोर्ड परीक्षा 2024 में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र,छात्राओं को भी पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम संयोजक हरेद्र प्रताप सिंह रहे। कार्यक्रम में संयोजक हरेंद्रप्रताप सिंह, जिला अध्यक्ष राष्ट्रीय क्षत्रिय महासभा जगवीर सिंह भाटी सुरेश भाटी, कैलाश भाटी, भीम भाटी, उदयवीर सिंह, महीपाल सिंह, फूल सिंह सोलंकी, विजयप्रताप सिंह, धर्मेंद्र सिंह, मयंक सोम, धन्यजय सिंह, कुशल तोमर, ताराचंद सहित क्षेत्र के नागरिक उपस्थित रहे।
![]()
