खुर्जा। ।भारत पुष्प। एकेपी डिग्री कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा विकसित भारत क्विज चेलैंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ मनु आर्या ने बताया कि इस क्विज का आयोजन “विकसित भारत युवा नेता संवाद राष्ट्रीय युवा महोत्सव 2025” की एक परिवर्तनकारी पुनर्कल्पना के अंतर्गत किया जा रहा है। इसका उद्देश्य युवाओं को भारत की महत्वपूर्ण उपलब्धियां के बारे में जागरूकता प्रदान करना है। महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो डिंपल विज ने स्वयं सेविकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजना विकसित भारत 2047 को ध्यान में रखते हुए युवाओं को भारत की विकास के प्रति नवोन्मेषशालिनी प्रतिभा की सजग भागीदारी प्राप्त करने के उद्देश्य से जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। यह प्रतियोगिता भारत की उपलब्धियां के प्रति जागरूक कर युवाओं को राष्ट्र के प्रति  गौरवान्वित करने के साथ ही जिम्मेदारी का अहसास भी करा रही है। द्वितीय इकाई प्रभारी डॉ गीता सिंह ने स्वयं सेविकाओं को प्रतियोगिता में प्रतिभा करने की प्रक्रिया के बारे में समझाया। इस अवसर पर एनएसएस नोडल अधिकारी एकता चौहान ने सभी स्वयंसेविकाओं का उत्साह वर्धन किया।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *