खुर्जा। ।भारत पुष्प। एकेपी डिग्री कॉलेज खुर्जा में राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा मिशन शक्ति फेस 5 के अंतर्गत अपराजिता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मार्शल आर्ट ट्रेनर अमित शर्मा, नीलू सिंह, डॉ रेखा चौधरी तथा महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो डिंपल विज ने मां सरस्वती के आगे पुष्पांजलि अर्पित कर किया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ गीता सिंह ने बताया कि आत्म सुरक्षा हेतु छात्राओं को मिशन शक्ति फेस 5 के अंतर्गत दो दिवसीय आत्मरक्षा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। मार्शल आर्ट एकेडमी खुर्जा के चीफ इंस्ट्रक्टर व निदेशक अमित शर्मा ने छात्राएं विषम परिस्थिति में अपनी स्वयं की सुरक्षा हेतु अपने पास उपलब्ध संसाधन दुपट्टा’, पेन, हैंडबैग आदि अन्य वस्तुओं का उपयोग असामाजिक तत्वों, अपराधियों आदि के हमलों से खुद को बचाने के लिए कैसे करें इसके इसका प्रशिक्षण प्रदान किया। महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो डिंपल विज ने आत्मरक्षा प्रशिक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आत्मरक्षा तकनीकों के बारे में जानकारी होने से न केवल खुद की रक्षा करने में मदद मिलती है बल्कि इससे आत्मविश्वास भी बढ़ता है। एन एस प्रभारी डॉ मनु आर्या ने स्वयंसेविकाओं को आत्मविश्वासी और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया।प्रदर्शन सत्र में सहयोगी प्रशिक्षक कुछ शिवांजलि, लिमशी चौधरी और अंजलि ने विभिन्न प्रकार की चालों और क्रियाओं जैसे कि पीछे की ओर की चालों का प्रदर्शन किया। सभी स्वयंसेविकाओं ने संकट के समय में स्वयं की रक्षा के बारे में बहुत सारी व्यावहारिक जानकारी प्राप्त की। नीलू सिंह ने छात्राओं को इन युक्तियों का उपयोग स्वयं की रक्षा के लिए करने के लिए कहा। स्वयं सेविकाओं ने कार्यक्रम में बहुत उत्साह के साथ भाग लिया। इस अवसर पर समस्त महाविद्यालय परिवार उपस्थित रहा।
![]()
