सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। नगर का पुराना जीटी रोड़ जो अब आबादी वाले क्षेत्र में आ चुका है इस क्षेत्र की सड़क का कुछ हिस्सा बन चुका है ओर बाकी बनना है। यह बची हुई सड़क इसलिए नहीं बन पा रही है कि इस क्षेत्र में नालियों पर अतिक्रमणकारीयों ने अतिक्रमण कर रखा है। नगर पालिका का कहना है की जब तक यह अतिक्रमण नालियों के उपर से नहीं हटाया जायेगा तभ तक इस सड़क का निर्माण कार्य नहीं हो सकता। इस अतिक्रमण को हटाने के लिए न जाने कितनी बार नगर पालिका कर्मीयों व क्षेत्रवासीयों की नोकझोंक व वार्ता हो चुकी है ओर नगर पालिका भी बार-बार नोटिस देकर खुद अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दे चुकी है। इस क्षेत्र वासियों का यह कहना है पीछे से पक्षपात ना करके दोनों साईड से अतिक्रमण नगर पालिका हटाने तो हमे कोई आपत्ति नहीं है। इसी मामले को लेकर पूर्व में नगर निवासीयों की बैठक क्षेत्रीय विधायक लक्ष्मीराज सिंह व नगर अध्यक्ष त्रिवेश गुप्ता के बीच हो चुकी थी उसमें भी नगर वासियों ने यही कहा था की निष्पक्ष तरीके से अतिक्रमण नगर पालिका हटवाये।  उस बैठक में भी क्षेत्रीय विधायक नगर पालिका चैयरमेन, नगर अध्यक्ष त्रिवेश गुप्ता ने निष्पक्ष तरीके से अतिक्रमण हटाने का आश्वासन दिया था। इसी सड़क के मामले को लेकर नगर पालिका टीम बुलडोज़र लेकर इसी क्षेत्र दामोदर चौक पर अतिक्रमण हटाने को आ धमकी मगर फोर्स ना मिलने के कारण नगर पालिका बेचारी बनकर लोगों से पुनः अतिक्रमण हटाने की अपील करती नजर आयी इस अपील को सुनकर नगर निवासीयों का वही कहना था की नगर पालिका निष्पक्ष तरीके से सड़क के दोनों साईड से नालियों  के उपर का अतिक्रमण हटाये हमें कोई एतराज़ नहीं है अगर पक्षपात होता नजर आया तो हम लोग बर्दाश्त नहीं करेंगे ओर डट कर मुकाबला करेंगे लोगों की इस चेतावनी को सुनकर नगर पालिका टीम बेचारी बनकर बैरंग लोट गयी। नगर पालिका टीम का कहना था की इस बार हम लोग अतिक्रमण हटाने आये थे मगर पुलिस फोर्स का सहयोग ना मिलने के कारण अतिक्रमण नहीं हटाया जा सका है।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *