अहमदगढ। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। गाँव खुसरुपुर में 4 दिन पूर्व हुई अधेड़ की हत्या का बुलन्दशहर पुलिस ने किया खुलासा। कलयुगी पुत्र ने ही अपने पिता का कत्ल कर खुन से रंगे हाथ, रिश्तो को तार-तार कर किया कलंकित। अभी 4 दिन पूर्व यानी 22 दिसंबर 24 को यूपी के जिला बुलंदशहर के थाना अहमदगढ़ क्षेत्र के गाँव खुसरुपुर में 4 दिन पूर्व एक अधेड़ सोमवीर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या हो गयी थी जिसकी शिकायत पर पुलिस छानबीन में जुट गयी थी।
उसी मामले को लेकर आज बुलन्दशहर पुलिस ने इस मामले का खुलासा कर दिया। एसपी देहात रोहित मिश्रा ने बताया की 22 दिसंबर 24 को अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के गाँव खुसरुपुर में एक अधेड़ सोमवीर की हत्या कर दी गयी थी उसी मामले को लेकर हमारी पुलिस ने छानबीन की तो पता चला इस अधेड़ की हत्या करने वाला ओर कोई नहीं बल्कि उसका पुत्र ने ही अपने पिता की हत्या धारदार हथियार से की थी ओर बताया की इस आरोपी से गहनता से पूछताछ की तो इसने बताया की घर में गृह क्लेश के चलते करने मुझे पिता के खून से हाथ रंगने पड़े ओर बताया की इस मामले को लेकर पुलिस को उसके बेटे पर शक था इसीलिए शक के आधार पर अधेड़ के पुत्र अमित उर्फ रवि को हिरासत में लेकर कडा़यी से पूछताछ की तो आरोपी पुत्र ने सब राज उगल दिया ओर बताया की में पुलिस की गिरफ्त में आने से बचने के लिए पुलिस को गुमराह कर कातिल अमित सहयोग करने लगा ताकी मुझपर कोई शक ना करें।
![]()
