–पीडित पहुंचे एसडीएम कार्यालय
खुर्जा। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। बता दे की आजकल कुछ ऐसे है जो की अपनी जमीन को दो-दो बार बेच देते हैं ओर फिर दूसरा खरीददार पहले खरीददार से उसकी जमीन को अपनी बताते हुए उस पर जबरन कब्जा कर लेता है क्योंकि दूसरे वाले क्रेता ने भी जमीन का बैनामा कराया होता है। उसी प्रकार का एक मामला जिला बुलन्दशहर के तहसील खुरजा क्षेत्र के खुरजा जंक्शन का सामने आया है।
इस क्षेत्र के काफी लोग इकट्ठे होकर एस0डी0एम कार्यालय पर जाकर शिकायत देते हुए कार्रवाई की गुहार लगायी। पीडीतों का कहना है की उन्होंने प्लॉट लिया था और उसे प्लॉट पर बाउंड्री कर कर छोड़ दिया था जिसका दाखिल खारिज नहीं हुआ था इस बात का फायदा उठाते हुए विक्रेता ने अपनी बेची हुई जमीन का दोबारा बैनामा कर दिया ओर बताया की दूसरे पक्ष जमीन खरीददार ने जबरन दंबगई दिखाते हुए जेसीबी से हमारी जमीन की चारदिवारी तोड़ कर अपना कब्जा कर लिया। पीडितों ने एसडीएम कार्यालय पर जाकर गुहार लगायी है।
![]()
