सिकन्दराबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। केंद्र व राज्य सरकार क्षय यानी टीवी के रोग पर विशेष ध्यान दें रही है सरकार की मंशा है की टीवी रोग को जड़ से ख़त्म कर दिया जाये इसलिए स्वास्थ विभाग टीवी के रोगीयों को मुफ़्त ईलाज कराने की नसीहत देते हुए इस रोग से मुक्ति पाने के लिए पूरा दवाई कोर्स खाने की सलाह देते हैं।

उसी क्रम में  सलेमपुर में संचालित कस्तूरबा गांधी स्कूल में स्वास्थ विभाग  की टीम व स्कूल की वार्डन बीना तितोरिया ने बच्चों को क्षय यानी टीवी रोग होने के मुख्य लक्षण बताये और उसके ईलाज के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए जागरूक किया । इस टीवी जैसे रोग पर स्कूल के बच्चों ने नाट्किय कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी ओर बताया की हमारे खान पान की वजह से टीवी जैसे घातक रोग जन्म लेते हैं ओर बताया की अब घबराने की जरूरत नहीं क्योंकि हमारी सरकार ने इस रोग का ईलाज करायी की ठान रखी है ओर इसका ईलाज प्रत्येक सरकारी अस्पतालों में मुफ्त किया जा रहा है ओर बताया की इस रोग से मुक्ति पाने के लिए नियमित रुप से लगातार औषधि खानी होगी। इस मौके पर स्वास्थ विभाग से डा0 धर्मेद्र सिंह, स्कूल की वार्डन बीना तितोरिया मय स्टाफ के मोजूद रहे।

Loading

Spread the love

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *