सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। रानी किन्नर का जन्मदिन पिछले 2 वर्ष से लगातार बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। उसी क्रम में 01 जनवरी 25 को किन्नर रानी का जन्मदिन के अवसर पर किन्नर समाज ने नगर सिकन्दराबाद में बड़े धूमधाम से श्री खाटू श्याम की निशान यात्रा निकाली। यह निशान यात्रा नगर के जीटी रोड़ पर बलदेव कृष्ण मंदिर से शुभारंभ होकर चौधरीबाडा़, वैद्यबाडा़, बड़ा बाजार, हनुमान चौक होते हुए कबाड़ी बाजार के रास्ते पुराने होली मेला रोड़ होते हुए एसडीएम कोलोनी में संपन्न हुई।

निशान यात्रा में बेंड बाजे ढोल नगाढे़, डीजे के अलावा श्री खाटू श्याम, शिव पार्वती व किन्नर समाज के लोगों की झाँकी निकाली गई। किन्नर समाज द्वारा शाम को एसडीएम कोलोनी में रानी किन्नर के आवास पर जलपान व श्री खाटू श्याम जी महाराज का भजन कीर्तन व प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। निशान यात्रा में नगर पालिका चैयरमेन डा0 प्रदीप दीक्षित, आकाश लाला, बलदेव भटनागर, मनमोहन भटनागर, रजनीश वर्मा, मंगला गौरी, संजय गोयल, मामचंद हलवाई, गोपाल चंद शर्मा के अलावा काफी नगर निवासी व किन्नर समाज के लोग मौजूद रहे।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *