–श्री राम लखन सीता मन बसिया के समक्ष किया गया 108 बार हनुमान चालीसा का पाठ

खुर्जा। ।भारत पुष्प। नगर के पुराने जीटी रोड स्थित श्री नवदुर्गा शक्ति मंदिर पर नववर्ष के मौके पर भक्तों की अपार भीड मातारानी व अन्य विग्रहों के दर्शनों को पहुंची। भक्तों ने पूरे श्रद्धाभाव के साथ मातारानी को भोग प्रसाद फल फूल अर्पित किए। वहीं काफी श्रद्धालुओं द्वारा अपने नए वाहनों का पूजन भी मंदिर के पुजारियों से कराया गया। दूसरी तरफ मंदिर कमैटी की तरफ से नववर्ष पर हर वर्ष श्री चितई वाले बाबा की पूजा अर्चना करायी जाती है जो मंदिर के मुख्य पुजारी नन्दकिशोर शर्मा द्वारा कमैटी के आजीवन सचिव रोहित अग्रवाल के द्वारा संपन्न कराई गई। वहीं मंदिर के गर्भ ग्रह में मौजूद श्री राम लखन सीता मन बसिया के विग्रह के सम्मुख 108बार श्री हनुमान चालीसा का पाठ किया गया तत्पश्चात आरती कर भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। पूरे दिन मातारानी के दर्शन भक्तों को प्राप्त होते रहे। इस दौरान आजीवन सचिव रोहित अग्रवाल देवेश कौशिक महेश भार्गव एडवोकेट निमिष कुमार गर्ग एडवोकेट प्रमोद भारद्वाज राजकुमार गिरी सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *