खुर्जा। ।भारत पुष्प। बुधवार को नववर्ष की बेला पर जैनिथ पब्लिक स्कूल में नव वर्ष बहुत धूमधाम से मनाया गया। सोनू वर्मा ने बताया कि विद्यालय के निदेशक राहुल राठी तथा मैनेजर नीलम राठी के द्वारा विद्यालय के पीछे ही विद्यालय के विस्तार के उद्देश्य से खरीदी गई नई भूमि पर हवन का आयोजन किया गया। इसके पश्चात सभी अध्यापक अध्यापिकाओं के द्वारा भजन कीर्तन किया गया । प्रसाद वितरण के बाद कुछ गेम्स आदि भी आयोजित किए गए। समस्त कार्यक्रम विद्यालय की प्रधानाचार्या गीता डैंग, उप प्रधानाचार्या बबीता शर्मा की देखरेख में संपन्न हुआ।
![]()
