खुर्जा। ।भारत पुष्प। व्यापारी सुरक्षा फोरम के बैनर तले विधुत विभाग के समक्ष समस्यायें रखी गयीं। साथ ही जल्द से जल्द समस्याओं के समाधान को कहा गया। समस्याओं में मुख्य रूप से सर्राफा बाजार में जर्जर तारों के निरीक्षण हो जाने के बावजूद उनको बदलवाया नहीं गया है जिससे कभी भी कोई दुर्घटना हो सकती है। नई बस्ती कॉलिज रोड पर 3 खंबे जर्जर की जानकारी दी गई। नावल्टी रोड गोयंका कालोनी के तार भी जर्जर बताये गये। नया गंज में भी विधुत खंबा गिरने की स्थिति में है। गर्मी शुरू होने से पूर्व लो वोल्टेज की समस्या को पहले से ही दूर करने के लिए कहा गया। साथ ही बताया गया कि अधिकांश स्थानों पर जेई व एडीओ द्वारा निरीक्षण कर लिया गया है परंतु लापरवाही के चलते किसी भी कार्य को कराया नहीं गया है। विधुत विभाग के अधिकारियों ने कहा कि वह जल्द ही समस्याओं का समाधान करा देंगे। इस दौरान विनोद पहलवान राहुल राठी अविनाश तायल अनिल बंसल कुशाग्र अग्रवाल सोनू पंडित हैप्पी वर्मा रामवीर सिंह राजेश कुमार आदि मौजूद रहे।
![]()
