गुलावठी। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। थाना गुलावठी क्षेत्र के अकबरपुर रेलवे अंडरपास बाग में से 3 शातिर बदमाशों को रेलवे ट्रेक की मोटर के ताँबे के तार व मोटर पार्ट सहित गुलावठी पुलिस व रेलवे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जिला कप्तान श्लोक कुमार ने प्रैस वार्ता कर बताया की मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी की थाना गुलावठी क्षेत्र के गाँव अकबरपुर रेलवे अंडरपास वाले बाग में 3 शातिर बदमाशों का गिरोह रेलवे ट्रेक से रेलवे की मोटर के ताँबे के 2 लच्छी तार व मोटर पार्ट सहित बैठे हैं तभी हमारी गुलावठी पुलिस ने रेलवे पुलिस को साथ लेकर इस बाग में घेराबंदी कर इन तीनों शातिर बदमाशों के गिरोह को धर दबोचे ओर बताया की इनके पास से रेलवे ट्रेक की मोटर के ताँबे के 2 लच्छी तार, मोटर के कवर / पार्ट व चोरी करने के औजार बरामद किये गये हैं ओर इन तीनों आरोपीयों पर रेलवे एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है ओर बताया की इन आरोपीयों के नाम सुधीर उर्फ तौतला पुत्र किशन चंद गाँव भंवरा गुलावठी, फिरोज पुत्र फारुख भंवरा गुलावठी, सलमान पुत्र फारुख भंवरा गुलावठी के रुप में शिनाख़्त हुई है ओर बताया की ये तीनों गिरफ्तार शातिर किस्म के अपराधी है जिनके द्वारा रेलवे ट्रेक से छेड़छाड़ करने व सामान चोरी करने की घटनाएं कारित की गयी है जिससे रेलगाड़ी के आवागमन के दौरान, रेलगाड़ी का पटरी से उतरकर दुर्घटनाग्रस्त होने से डी-रेलमेन्ट होने की प्रबल सम्भावना थी जिसपर तत्समय त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए स्वाट टीम, थाना गुलावठी पुलिस एव रेलवे पुलिस टीम द्वारा उक्त शातिर आरोपीयों को गिरफ़्तार कर लिया किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा दिनांक 02.01.2025 को थाना गुलावठी क्षेत्रान्तर्गत न्यू गुलावठी रेलवे स्टेशन से पाइंट मशीन का मोटर चोरी करने की घटना कारित करने के संबंध में थाना गुलावठी पर मुकदमा दर्ज हो चुका है ओर इसके बाद 10 नवम्बर 24 को थाना गुलावठी क्षेत्र के न्यू गुलावठी रेलवे स्टेशन से पाइंट मशीन के मोटर व बॉक्स के तार चोरी करने की घटना के संबंध में थाना गुलावठी पर मुकदमा दर्ज किया जा चुका है। इस प्रकार इन तीनों का अपराधीक इतिहास काफी लंबा है। इस आप्रेशन में स्वाट टीम से राहुल चौधरी प्रभारी स्वाट टीम है0का0 कपिल नैन, है0का0 प्रदीप कुमार, है0का0 निकुंज यादव है0का0 राहुल त्यागी, है0का0 मनीष त्यागी, है0का0 मौ0 आरिफ, का0 सचिन चौहान, का0 रोहित कुमार, का0 नरेन्द्र कुमार, का0 अमित कुमार के अलावा गिरफ्तार करने वाली थाना गुलावठी पुलिस टीम से थाना प्रभारी सुनीता मलिक व0उ0नि0 सरवर खान, उ0नि0 राजवीर सिंह, उ0नि0 अतुल वर्मा,का0 अमित कुमार, का0 रोहित राणा के अलावा रेलवे पुलिस टीम से निरीक्षक नितिन मेहरा RPF / DFCCIL, निरीक्षक केशव राना RPF / DFCCIL, निरीक्षक सुधीर कुमार CIB/RPF मौजूद रहे।
![]()
