खुर्जा ।।भारत पुष्प। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष व यूपी कि पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का 69 जन्मदिन जाटव विकास मंच ने बड़ी धूमधाम के साथ मनाया। जाटव विकास मंच के अध्यक्ष कैलाश भागमल गौतम ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का जन्मदिन हर साल की तरह इस साल भी केक काटकर बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया है। नगर के सिटी स्टेशन रोड अंबेडकर पार्क में पूर्व मुख्यमंत्री व बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती का जन्मदिन खुर्जा नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष रफीक फड्डा द्वारा केक काटकर बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर सैकड़ो की संख्या में शहर के लोगो ने मायावती को जन्मदिन की बधाई दी। इस दौरानआदित्य गौतम गुलाब सिंह पुरुषोत्तम शर्मा संजय शर्मा अजय शर्मा प्रदीप शर्मा असद मलिक सलीम मामन सचिन प्रधान आस मोहम्मद आदि लोग मौजूद रहे।
![]()
