खुर्जा। ।भारत पुष्प। नगर के प्रसिद्ध श्री नवदुर्गा शक्ति मंदिर, खुरजा पर रविवार को मंदिर की संचालक संस्था श्री नवदुर्गे समिति (रजिo) खुरजा की वार्षिक साधारण सभा आयोजित की गई । सभा का शुभारंभ मातारानी की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। सभा को संबोधित करते हुए कमेटी के आजीवन सचिव रोहित अग्रवाल ने बताया की हमारी कमेटी में कोई चुनाव नहीं होता है कमेटी के वरिष्ठ उप प्रधान को ही आगामी 2 वर्ष के लिए प्रधान चुना जाता है । इसी क्रम में कमेटी के पुराने प्रधान संजय वर्मा का कार्यकाल पूर्ण होने पर कमेटी के नए प्रधान के रूप में श्री देवेश कौशिक को मनोनीत किया गया। नवनिर्वाचित प्रधान देवेश कौशिक ने अपने संबोधन में कहा की मैं मंदिर पर आयोजित होने वाले सभी धार्मिक कार्यक्रमों को और अधिक भव्य रूप देने की भरपूर कोशिश करूंगा जिसके लिए मुझे कमेटी के सभी सदस्यों का सहयोग चाहिए। सभा में पूर्व प्रधान संजय वर्मा, नवनिर्वाचित प्रधान देवेश कौशिक, आजीवन सचिव रोहित अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अजय गर्ग एडवोकेट, डॉक्टर भु दत्त शर्मा, महेश भार्गव, अजीत मित्तल, एडवोकेट निमिष कुमार गर्ग, अनिल महाराजा, सतीश चंद्र शर्मा, प्रमोद भारद्वाज एडवोकेट, श्याम नारायण बाबा, हितेश अग्रवाल, मनोज सिंघल, विकास वर्मा, लितेश्वर शर्मा, एडवोकेट आकाश जैन, दीपक गोविल सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *