–स्वामी विवेकानंद को किया नमन

बुलंदशहर। ।भारत पुष्प। भारत के विश्विख्यात आध्यात्मिक सन्त स्वामी विवेकानन्द की 162वीं जयंती के अवसर पर राष्ट्र चेतना मिशन ने राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया। संस्था के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने राजेबाबू  पार्क स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। मुख्य अतिथि राष्ट्र चेतना मिशन के अध्यक्ष हेमन्त सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद ने बहुत युवा अवस्था में ही अपनी विद्वत्ता और योग्यता के बल में पूरी दुनिया में भारत की सनातन संस्कृति को भरपूर सम्मान दिलाया। राष्ट्र चेतना मिशन के सह सचिव मयूर अग्रवाल ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जयंती 12 जनवरी को प्रतिवर्ष राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। स्वामी विवेकानंद ही हमारे देश के युवाओं के वास्तविक महानायक हैं। राजेबाबू पार्क में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित संगठन के पदाधिकारियों तथा दर्जनों कार्यकर्ताओं ने जयघोष के साथ स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा की साफ सफाई कर फूलों से सजाने के बाद माल्यार्पण एवं पुष्पार्चन कर नमन वंदन किया। कार्यक्रम में राष्ट्र चेतना मिशन अध्यक्ष हेमन्त सिंह, उपाध्यक्ष कपिल राणा, सह सचिव मयूर अग्रवाल, जिला उपासना प्रमुख आचार्य कृष्ण मिश्रा, नगर संयोजक विकास सिंह, निशांत जादौन, आरव कुमार, अनुज जौहरी, बृजेश शर्मा, चाहत राजपूत, तुषार अग्रवाल, रजत भारद्वाज, शुभित अग्रवाल, अरुण राजपूत, गिरधर चौधरी, मनोज कुमार, देव शर्मा, धनंजय सिंह आदि उपस्थित रहे।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *