बुलंदशहर। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। 21 जनवरी की रात को जिला बुलन्दशहर के थाना सलेमपुर पुलिस व 25 हजार के ईनामी बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ में ईनामी बदमाश घायल अवस्था में हुआ गिरफ्तार। सलेमपुर थाना प्रभारी ने बताया की जब पुलिस थाना सलेमपुर क्षेत्र के खैरपुर बंबे पर चैकिंग अभियान चला रही थी तभी सामने से एक संदिग्ध शख्स आता दिखाई दिया तो उनको रुकने का ईशारा किया तो यह ईनामी बदमाश भागने लगा पुलिस के पीछा करने पर ईनामी बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरु कर दी जबाबी कार्यवाही में पुलिस ने भी फायरिंग की इस मुठभेड़ में इस बदमाश के पैर में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया ओर उसको घायल अवस्था में गिरफ्तार कर ईलाज हेतु जिला अस्पताल भेज दिया गया ओर बताया की इस 25 हजार के ईनामी बदमाश की पहचान सम्राट उर्फ़ नीरज पुत्र संतोष निवासी पचदेवरा थाना अनुपशहर के रुप में हुई है इसके कब्जे से 1अवैध असला 1 कारतूस ओर एक बाईक बरामद किये गये हैं। ओर बताया की यह बदमाश शातिर किस्म का लुटेरा है जब हमारे थाने की पुलिस 03/04-7/2024 की रात्री को चैकिंग अभियान के दौरान हुई मुठभेड़ में यह बदमाश पुलिस पर फायरिंग करता हुआ फरार हो गया था पुलिस इस शातिर बदमाश की लगातार तलाश में जुटी हुई थी ओर जिला कप्तान ने इस पर 25 हजार रुपए का ईनाम घोषित कर रखा था। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में अतुल कुमार चौहान, उ0नि0 विजय सिंह , मनोज कुमार, देवेंद्र सिंह, है0का0 गुलफाम अली, का0 चालक अमित कुमार, हो0गा राकेश कुमार मौजूद रहे।
![]()
