सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। राजबाला स्प्रिंग डेल स्कूल में एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने युवा कुंभ खेल के अंतर्गत अंडर 14 व 17 प्रतियोगिता कराई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व विधायक पति देवेंद्र सोलंकी, भाजपा नगर अध्यक्ष त्रिवेश गुप्ता, प्रधानाचार्या सुनीता नागर द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा के सम्मुख दीप जलाकर किया गया ।

मुख्य वक्ता नगर संगठन मंत्री कमल कुमार भी मौजूद रहे। इस मौके पर दैवेन्द्र सोलंकी, त्रिवेश गुप्ता , कमल ने बताया है एबीवीपी पूरे वर्ष विद्यार्थीयों के लिए कार्यक्रम रहता है जिस तरह एबीवीपी पिछले कुछ  समय से विद्यार्थियों के लिए कार्य कर रहा है वो बहुत ही अच्छा है। इस प्रतियोगिता में जैन इंटर कॉलेज, अग्रसेन बालिका इंटर कोलिज, अग्रसेन इंटर कॉलेज, दयावती  दीवान सिंह इंटर कॉलेज, डी0डी कबाडी इंटर कॉलेज, राजवाला स्प्रिंग डेल  इंटर कॉलेज की छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।  छात्रों की अंडर 14 में राजबाला के छात्रों ने प्रथम स्थान और जैन इंटर कॉलेज के छात्रों ने दूसरा प्राप्त किया और अंडर 17 में दयावती कॉलेज के छात्रों ने प्रथम स्थान और राजबाला स्कूल के छात्रों ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया और छात्राओं में अंडर 14 में जैन इंटर कॉलेज ने प्रथम स्थान व अग्रसेन बालिका इंटर कोलिज की छात्राओं ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया और अंडर 17 में अग्रसेन बालिका इंटर कोलिज की छात्राओं ने प्रथम स्थान और अग्रसेन इंटर कॉलेज की छात्राओं ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में विजेयता छात्र छात्राओं को मुख्य अतिथियों द्वारा पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता में तहसील संयोजक कर्मवीर भाटी, पूर्व प्रदेश कार्यकारी सदस्य नवनीत सिंघल , नगर छात्रा प्रमुख प्रिया सोलंकी , नगर सहमंत्री कु0 महक, नगर सह छात्रा प्रमुख दिया यादव, कॉलेज इकाई अध्यक्ष मयंक और राजा, प्रदीप बैंसोया, हर्ष यादव, तनु , रितिक यादव, रोहन यादव,   निक्की, ध्रुव, देव, लक्की सैनी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *