पहासू। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। आजकल वाहन चालक जल्दीबाजी कर जल्द पहुंचने के चक्कर में आकर अपने वाहनों को इतनी तेज रफ्तार से कट मारते हुए दोडा़ते-भगाते है की उनको अपना ही वाहन नियंत्रण करना उनको ही भारी पड़ जाता है जिस कारण किसी भी वाहन में टक्कर मारकर एक्सीडेंट कर बैठते है ओर किसी की भी जान ले बैठते है। कहा यह भी जाता है कि प्रशासन द्वारा जल्दबाज वाहन चालकों पर कार्रवाई न होने से आये दिन दुर्घटना होती रहती हैं। इसी प्रकार थाना पहासू क्षेत्र के अलीगढ़ चौराहे के पास तेज रफ्तार से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने सामने से आ रही कार  को जोरदार टक्कर मार दी जिसमें 1 कार सवार की मौके पर ही मौत हो गयी ओर 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं जिसमें 2 की हालत नाजुक बतायी जा रही है। इस हादसे की सूचना पर स्थानीय पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गयी ओर घायलों को अलीगढ़ अस्पताल में ईलाज हेतू भर्ती कराया गया ओर मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पीएम को भेज दिया ओर इस मामले की जांच पड़ताल में जुट गयी। स्थानीय लोगों ने बताया कार सवार विवाह समारोह से वापस लोटकर राजस्थान जा रहे थे।

Loading

Spread the love

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *