–घायल हुआ बाईक सवार
बुलंदशहर। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। आजकल वाहन चालक जल्दीबाजी कर जल्द पहुंचने के चक्कर में आकर अपने वाहनों को इतनी तेज रफ्तार से कट मारते हुए दोडा़ते-भगाते है की उनको अपना ही वाहन नियंत्रण करना उनको ही भारी पड़ जाता है जिस कारण किसी भी वाहन में टक्कर मारकर एक्सीडेंट कर बैठते है ओर किसी की भी जान ले बैठते है। इसी प्रकार जिला बुलन्दशहर के चंदेरु ओवरब्रिज के उपर खड़े दूध के केंटर में तेज रफ्तार अनियंत्रित बाईक सवार ने अपनी बाईक को ठोक दिया जिससे बाईक क्षतिग्रस्त हो गयी ओर बाईक सवार घायल हो गया। इस घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गयी ओर घायल बाईक सवार को जिला अस्पताल में ईलाज हेतू भेज दिया ओर दूध केंटर चालक को हिरासत में लेकर थाने ले जाने की तैयारी में जुट गये ओर बताया की इस बाईक सवार का नाम लकी पुत्र कपिल गाजियाबाद के रूप में बतायी गयी है। जो बुलन्दशहर से गाजियाबाद जा रहा था।
![]()
