सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। सिकन्दराबाद देहात के एक गाँव के ग्राम प्रधान के साथ मारपीट करने का एक वीडीयो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि भारत पुष्प वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। इस वायरल वीडीयो में कुछ ग्रामीण एक सामाजिक सफेदपोश के साथ मारपीट करते हुए कहते नजर आ रहे हैं की इस समाज के रक्षक व हितैषी ने गाँव की इज्ज़त पर हाथ डाला है। इसलिए इसके साथ ऐसा व्यवहार किया जा रहा है। इसी बाबत पीडिता ने कोतवाली सिकन्दराबाद में शिकायत देकर न्याय की गुहार लगायी है इस शिकायत पर स्थानीय पुलिस ने सफेदपोश को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। सीओ पूर्णिमा सिंह ने बताया की इस गाँव की महिला ने ग्राम प्रधान के खिलाफ शिकायत देकर आरोप लगाते हुए बताया की उसके गाँव का ग्राम प्रधान देर रात में उसके घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म करने की नीयत से छेड़छाड़ की थी। तो इस मामले पर संज्ञान लेते हुए ग्राम प्रधान को हिरासत में लेकर हमारी पुलिस टीम जांच पड़ताल में जुट गयी है जो तथ्य निकलकर सामने आयेंगे उसके आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।
![]()
