बुलंदशहर। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। आने वाले दिनों में कक्षा 10-12 की यूपी बोर्ड परीक्षा शुरु होने जा रही है। सरकार की मंशा है की यह परीक्षाएं नकलविहिन हो इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही ना बरती जाये इसलिए सरकार ने सभी जिलों के डीएम को आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं।
उसी क्रम में जिला बुलन्दशहर की जिलाधिकारी श्रुति शर्मा ने राजकीय इंटर कॉलेज में बनाये गये कंट्रोल रूम व स्टांगरुम का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया ओर संबंधित अधिकारीयों व कर्मचारीयों को सतर्क व पैनी नजर बनाये रखने की नसीहत देते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
![]()
