–पीडिता का आरोप आरोपियों ने उसके पति का काटा लिंग
शिकारपुर। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा।
क्षेत्र के गांव सरसावा निवासी एक युवक की पत्नी के साथ जंगल में दो लोगों ने गलत नीयत से छेड़खानी शुरु कर दी। महिला जैसे-तैसे उन आरोपियों के चुंगल से बचकर घर पहुंची तथा घटना की जानकारी अपने पति को दी। जिस पर महिला का पति आरोपियों का विरोध करने पहुंचा तो आरोपियों ने युवक के लिंग को दराती से काट दिया जिससे युवक बुरी तरह लहूलुहान हो गया। पीडिता ने इस घटना की सूचना थाना शिकारपुर व पुलिस कप्तान को देकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है। शिकायत पत्र पर संज्ञान लेते हुए पुलिस कप्तान श्लोक कुमार ने आरोपियों पर कार्यवाही करने का आश्वासन पीडिता को दिया है।
![]()
