खुर्जा। ।भारत पुष्प। एकेपी डिग्री कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना द्वितीय इकाई के द्वारा आयोजित विशेष सात दिवसीय विशेष शिविर के द्वितीय दिवस की थीम कौशल विकास रही। कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर गीता सिंह ने बताया कि कौशल विकास के अंतर्गत भारतीय जीवन बीमा निगम के अधिकारी राजेंद्र पाल सिंह एवं डॉ एनसी प्रजापति द्वारा बीमा क्षेत्र में रोजगार की संभावनाओं पर विस्तार पूर्वक अपना व्याख्यान दिया। उन्होंने कहा कि एलआईसी में बीमा सखी गांव की महिलाओं के लिए रोजगार का एक सुनहरा मौका है। महिला एंव बेटियां बीमा सखी एजेंट के रूप में अपना रोजगार चुन सकती है। जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। प्राचार्य ने कहा कि अपने कौशल को पहचानना सबसे बड़ी चुनौती है, यदि हम अपनी कार्य कुशलता को परख पाते हैं और उसपर फोकस करेंगे तो निश्चित ही सफलता मिलेगी। स्वयंसेविकाओं ने गांव की महिलाओं को अक्षर ज्ञान कराया जिसमें उन्हें अपने हस्ताक्षर करने सिखाएं। स्वयंसेविका हिमशिखा ने गांव की महिलाओं एवं बालिकाओं को मेहंदी व केश सज्जा का प्रशिक्षण भी दिया। तत्पश्चात सभी स्वयंसेविकाओं को दो समूह में विभक्त कर उनके बीच अंताक्षरी कराई गई। खेलकूद के बाद लक्ष्य गीतगाकर विशेष शिविर के द्वितीय दिवस की समाप्ति की गई।
![]()
