खुर्जा। ।भारत पुष्प। बुद्धवार को एकेपी डिग्री कॉलेज में साहित्यिक सांस्कृतिक परिषद के तत्वावधानम युवा महोत्सव उल्लास के अंतर्गत तृतीय दिवस का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर डिंपल विज मुख्य अतिथि रंजना सिंह,  डॉ. पूनम वशिष्ठ प्रसिद्ध नृत्यांगना और शिक्षिका, वर्षा गुप्ता,  साहित्यिक सांस्कृतिक परिषद प्रभारी  प्रोफेसर रेखा चौधरी ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के श्री चरणों में दीप प्रज्वलित कर एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया।  

कार्यक्रम के प्रथम चरण में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम सयोजिका प्रोफेसर साहिल ने बताया कि समाज की कुरीतियों पर प्रहार करते हुए नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सभी को कुरीतियों के प्रति जागरूक किया गया तथा सामाजिक उत्थान हेतु प्रेरित किया गया। द्वितीय सत्र में आशु भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आशु भाषण की संयोजिका डॉ मनु आर्य ने बताया की वर्तमान परिप्रेक्ष्य में जुड़े विभिन्न मुद्दों जैसे -ए आई का प्रयोग हानिकारक या लाभदायक, युवाओं पर बढ़ता सोशल मीडिया का प्रभाव, विकसित भारत और मैं, महाकुंभ का वैश्विक स्तर पर प्रभाव, लोकतंत्र में चुनाव आयोग की भूमिका आदि विषयों पर प्रकाश डाला गया है इसमें लगभग 15 छात्राओं ने अपने विचार प्रस्तुत किए। तृतीय सत्र में लोकनृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम संयोजिका एकता चौहान ने बताया कि लोकनृत्य प्रतियोगिता में अलग अलग राज्यों के विभिन्न अंचलों से जुड़े लोकनृत्य प्रस्तुत किये गए।इस अवसर पर आजकी मुख्य अतिथि रंजना सिंह ने नारी शक्ति का आवाहन किया कि वह अपने परिवार समाज और देश के निर्माण में अग्रणी भूमिका का निर्वहन करें । इस अवसर पर नीलू सिंह, प्रोफेसर बीना माथुर, डॉ.कल्पना महेश्वरी, डॉ.स्वर्णाली दे, शैलजा, रेखा कुमारी, कु.निवेदिता, कु. नीतू तिवारी आदि उपस्थित रहे ।

Loading

Spread the love

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *