खुर्जा। ।भारत पुष्प। बुद्धवार को श्रीमती सावित्री देवी लक्ष्मी चंद सरस्वती विद्या मंदिर में स्वास्थ्य शिविर के अंतर्गत कक्षा 6 7 और 8th की बहिनो का दंत सम्बन्धी परीक्षण किया गया। दंत परीक्षण ओम डेंटल क्लिनिक एंड इंप्लांट सेंटर के डॉक्टर प्रतीक कुमार बीडीएस,डी इंप्लांटोलॉजी डी, इंडो डॉन्टिक्स के द्वारा किया गया। दंत परीक्षण के दौरान डॉ प्रतीक कुमार ने विद्यालय की छात्राओं को सुझाव दिया कि हमें दिन में काम से कम दो बार अपने दांतों पर ब्रश अवश्य करना चाहिए क्योंकि मंजन करने से हमारे दांतों की अंदरूनी बीमारियां खत्म हो जाती हैं। स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान विद्यालय की आचार्या अंजू मेहरा, रीता एवं विज्ञान विभाग की आचार्या का सहयोग रहा। परीक्षण के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रभात कुमार गुप्ता ने डॉक्टर प्रतीक कुमार से कहा कि समय-समय पर छात्र/छात्राओं की दंत परीक्षण हेतु आपका सहयोग हमें मिलता रहे।
![]()
