-पकडी़ हरियाणा मार्का  की प्रतिबंधित शराब, 2 को किया गिरफ्तार

खुर्जा। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। आजकल लोग कानून को ठेंगा दिखाते हुए बोना समझते हुए गलत यानी अवैध कार्य करने में अपनी शान समझते हैं ऐसे कामों में चाहें बदनामी हो या नुकसान कोई चिंता नहीं करते ओर सोचते हैं की कैसे भी अधिक कमा रहे कमाते रहो आगे बढ़ते रहो धन आना चाहिए इज्जत रहे ना रहे। कानून को भी देख लेंगे। इसी प्रकार का एक मामला जिला बुलन्दशहर के थाना खुरजा क्षेत्र में  उत्सव मैरिज में का आया है।

बुद्धवार को मैरिज होम में कॉकटेल पार्टी का प्रोग्राम चल रहा था जिसमें  कॉकटेल का स्टाल लगाकर जाम छलकाये जा रहे थे। इसी मामले की सूचना जब आबकारी विभाग को मिली तो आबकारी विभाग के कान खड़े हो गये ओर पुलिस प्रशासन व अन्य विभागों के सहयोग से आनन फानन में खुरजा के उत्सव मैरिज होम में जा धमकें ओर रंगे हाथों हरियाणा मार्का की प्रतिबंधित शराब जो परोसी जा रही थी उसको छापेमारी कर पकड़ ली ओर मैनेजर व मालिक को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज करा दिया। आबकारी अधिकारी ने बताया की हमको मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी की खुरजा कोतवाली क्षेत्र के उत्सव मैरिज होम में एक पार्टी चल रही है जिसमें एक स्टाल कॉकटेल का लगाया गया था उस पार्टी में  हरियाणा की अवैध शराब के जाम छलकाये जा रहे है। इस सूचना पर हम लोगों ने संबंधित विभागों के अधिकारीयों के साथ मिलकर उत्सव मैरिज होम में छापेमारी की ओर मौके से हरियाणा  मार्का की प्रतिबंधित शराब के जाम छलकाये जा रहे थे। उन सभी बोतलों की गहनता से जांच पड़ताल की तो पता चला की इस पार्टी में जॉनी वॉकर, रेड लेबल समेत हरियाणा स्टेट की इंग्लिश ब्रांड की शराब परोसी जा रही थी इसको मौके से 6 बोतलें बरामद कर ली गयी ओर साथ पार्टी हॉल के मालिक और बार की लाइसेंसी मालिक पर आबकारी विभाग ने एफ0आई0आर दर्ज करायी तथा सिद्धार्थ व कपिल मित्तल को गिरफ्तार कर लिया गया है। Iपुलिस द्वारा गुरूवार को दोनों को न्यायालय में पेश किया गया।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *