–संभल कर चलना भोले के भक्त हम पर गड्डे भरने का नहीं है समय

सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। बुद्धवार को महाशिवरात्री का पावन पर्व है इसी त्योहार को लेकर काँवडीयां पैदल यात्रा कर हरिद्वार व गोमुख से काँवड़ द्वारा जल लाकर महाशिवरात्री के दिन जगह-जगह शिवालयों में जल अभिषेक करते हैं। इस त्योहार को देखते हुए ओर काँवरियों की सुगम व सुखद यात्रा बनाने के लिए सूबे के मुखिया योगी आदित्य नाथ जी ने सभी जिलों के आला अधिकारीयों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं ओर सड़को में हो रहे गड्डो  को गड्डा मुक्त कराने की भी नसीहत दी थी मगर कुछ तहसीलों में आजतक भी सड़के गड्डा मुक्त  नहीं हो सकी है आज भी गड्डा युक्त सड़के सरकारी मशीनरी की राह देख रही है और उपर से महाशिवरात्री का पावन त्योहार भी आ रहा है ओर काँवरियों का आवागमन शुरु हो जायेगा।

इसी प्रकार की गड्डा युक्त सड़क तहसील सिकन्दराबाद के गुलावठी रोड पर दिखाई दे रही है। इस रोड़ जगह-जगह इस तरह से गड्डे बने हुए हैं जो की दूर से नजर नहीं आते ओर तेज रफ्तार दोड़ते आ रहे वाहन गड्डो को देखकर एकदम नहीं रुक पाते ओर गड्डो से बचाने हेतु इधर उधर कट मारते हुए नजर आते हे ओर कभी कभी अनियंत्रण होकर हादसा कर बैठते है जबकी जिले की मुखिया श्रुति शर्मा ने बैठक कर सभी संबंधित विभागों के अधिकारीयों को काँवरिया की सुविधा कराने के दिशा निर्देश दिए थे ओर तहसील सिकन्दराबाद के मुखिया संतोष कुमार ने भी संपूर्ण समाधान दिवस में सभी विभागों के अधिकारीयों संग बैठक कर सभी विभागों के अधिकारीयों को काँवर लाने वाले भोले के भक्तों के आवागमन  में किसी भी प्रकार की समस्याओं ना होने के दिशा निर्देश दिए थे ओर सड़को के दोनों साईड साफ-सफाई , जलभराव ना होना, खंबो पर पिन्नी लगवाने, गड्डा मुक्त सड़को को बनाने जैसी सुविधाएं देने की नसीहत दी थी उसके बाद भी आजतक गुलावठी रोड की गड्डा युक्त सड़क सरकारी मशीनरी की बाँट देख रही है ओर कहती नजर आ रही है की भोले के भक्तों हम गहरी नींद में सोये हुए हैं और समय भी नहीं है इसलिए आप जरा गड्डों से बचकर चलना व सुरक्षित होकर जल अभिषेक करना।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *