खुर्जा। ।भारत पुष्प। बुद्धवार को एकेपी डिग्री कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना द्वितीय इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर का आज तृतीय दिवस “पर्यावरण संरक्षण” के लिए समर्पित रहा। कार्यक्रम अधिकारी डॉ गीता सिंह के निर्देशन में सभी स्वयंसेविकाएं शिविर स्थल पंचायत घर ग्राम सीकरी पहुंची। सर्वप्रथम उन्होंने शिविर की साफ सफाई की और लक्ष्य गीत और आवाहनगीत के साथ तृतीय दिवस की शुरुआत की। स्वयंसेविकाओंने एक वृक्ष सौ पुत्र समान, वृक्ष लगाओ जीवन बचाओ, हरी धरा स्वच्छ धरा, पर्यावरण की रक्षा है, भविष्य की सुरक्षा है।, जैसे नारे लगाते हुए गांव में रैली निकाली और लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया। गीता सिंह ने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग जल संकट, भविष्य के लिए बड़ी चुनौती होंगे। हमें पर्यावरण संरक्षण हेतु पेड़ लगाना अत्यंत आवश्यक है। उसके बाद सभी स्वयंसेविकाएं वर्गों में विभाजित होकर गांव के प्राथमिक विद्यालय गई जहां उन्होंने छात्र-छात्राओं को योग, देशभक्ति नृत्य गीत, एवं शैक्षिक ज्ञान प्रदान किया तथा अलग-अलग प्रतियोगिताओं हेतु तैयारी की। पर्यावरण के प्रति जन चेतना उत्पन्न करने के लिए प्राथमिक विद्यालय में शिक्षकों के साथ मिलकर पौधारोपण भी किया गया। और सभी स्वयंसेविकाओं ने एक वृक्ष लगाने की जिम्मेदारी ग्रहण की। भोजन उपरांत ग्रामीण बालिकाओं के साथ सिलाई, उसके बाद कढ़ाई और मेहंदी सीखी। समूह के बीच ‘घोड़ा जमाल खाई पीछे देखो मार खाई’जैसेखेल-खेले। स्वयंसेविकाओं ने पर्यावरण जागरूकता हेतु सुंदर-सुंदर पोस्टर भी बनाएं। चतुर्थ दिवस की योजना के साथ तृतीय दिवस का समापन किया गया। इस अवसर पर स्वयंसेविका रितु, शालू इरम अर्चना प्रियंका खुशी बबीता मुस्कान उपस्थित रहीं।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *