पहासू। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। थाना पहासू क्षेत्र में 15 फरवरी 25 को नदीम पुत्र बाबू कुरैशी पहासू के मुहल्ला काजीखेल निवासी द्वारा पहासू थाना को सूचना दी गई की जब में अपने 2 साथियों के साथ गाड़ी में जुनावई पशु पेंठ को जा रहे थे तभी गाँव भैयापुर के बाग के पास 14 लाख रुपये, कार की चाबी, 02 मोबाइल की लूट हो गयी है इस सूचना मौके पर स्थानीय पुलिस पहुंच गयी ओर पीडी़त की शिकायत पर मुकदमा दर्ज करा कर छानबीन शुरु कर दी गई थी।
उसका चौकाने वाला खुलासा बुलन्दशहर पुलिस ने 22 फरवरी को कर दिया था। साथ ही दूसरे की तलाश जारी थी। उसी को लेकर बीती रात को बुलन्दशहर पहासू पुलिस व आरोपी मौज्जम संग हुई मुठभेड़ में बदमाश मौज्जम को पुलिस की गोली लगने से लंगड़ा हो गया ओर उसको घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया की बीती रात को पहासू क्षेत्र के नगंलापुर सांरग के पास जब हमारी पुलिस टीम संदिग्ध वाहनों की चैकिंग अभियान चला रही थी तभी सामने एक बिना न0 प्लेट की बाईक आती दिखाई दी तो उसे रुकने का ईशारा किया तो उसने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरु कर दी जबाबी कार्यवाही में पुलिस ने भी फायरिंग की जिसमें पुलिस की गोली से शातिर बदमाश मौज्जम पुत्र जाहिद निवासी शेखबाडा़ सिकन्दराबाद हाल पता अनुपशहर घायल हो गया ओर बताया की इस शातिर बदमाश से पूछताछ में पता चला की यह मौज्जम पहासू क्षेत्र में पशु व्यापारी के साथ हुई लूट में शामिल था। बताया गया कि इस बदमाश के पास से एक बिना न0 प्लेट की मोटरसाइकिल, एक बैग जिसमें 2 लाख 40 हजार रुपए जो इसी लूट से संबंधित थे, 1 नाजायज पिस्टल, 2 जिंदा कारतूस, एक खोका कारतूस बरामद किये गये हैं ओर बताया की इस शातिर बदमाश पर विभिन्न थानों में लूट, हत्या मर्डर के मुकदमें दर्ज है।
![]()
