खुर्जा। ।भारत पुष्प। एकेपी डिग्री कॉलेज के तत्वाधान में कार्यक्रम अधिकारी डा० गीता सिंह के नेतृत्व में चल रहा राष्टीय सेवा योजना का सात दिवसीय शिविर का समापन किया गया। मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व विधायक बुद्धपाल सिंह मौजूद रहे। ग्रामीण बच्चों द्वारा मूक अभिनय देश भक्ति गीत योग महिला सशक्तिकरण की प्रस्तुति दी। प्रतिभागी बच्चों को मुख्य अतिथि द्वारा मेडल प्रदान किए गए। रंगोली प्रतियोगिता व अन्य सर्वश्रेष्ठ कार्यों के लिए स्वयंसेविकाओं को भी मेडल दिए गए। प्रवक्ता नीलू सिंह ने कहा कि एनएसएस समाज से जुडने का अवसर प्रदान करता है। इस अवसर पर प्रो० रेखा चौधरी निलेश चौधरी रविंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
![]()
