–एसडीएम प्रतिक्षा पांडे ने दी जानकारी

खुर्जा। ।भारत पुष्प। माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षायें प्रारंभ हो चुकी है। जिसके लिए सचिव भगवती सिंह की तरफ से सभी अधिकारियों को एक सार्वजनिक सूचना उपलब्ध कराई गई है। नगर एसडीएम प्रतिक्षा पांडे ने इसकी जानकारी उपलब्ध कराते हुए बताया कि माध्यमिक शिक्षा परिषद से प्राप्त सूचना के आधार पर हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों से अपील की गई है कि वह तनाव न लेते हुए सहज होकर परीक्षा में सम्मिलित हो। साथ ही विधालय द्वारा यदि किसी परीक्षार्थी को प्रवेश पत्र नहीं दिया जा रहा है या विषय वर्ग एवं जेंडर की त्रुटिपूर्ण हो जाने के कारण परीक्षा में सम्मिलित होने में विधालय या किस अन्य स्तर से बाधा उत्पन्न हो रही है तो परिषद कार्यालय में 24×7 संचालित हेल्पलाइन नंबर 1800–180–5310 एवं 1800–180–5312 पर संपर्क कर सकते हैं। समस्या का निश्चित तत्काल समाधान किया जायेगा। अगर किसी भी संस्था या व्यक्ति द्वारा किसी परीक्षार्थी को परीक्षा मेुं सम्मिलित होने से रोकने में संलिप्त एवं दोषी पाया गया तो परिषद द्वारा दृष्टांतजनक कार्रवाई की जायेगी।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *