गुलावठी। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। थाना क्षेत्र के गुलावठी धौलाना मार्ग पर गाँव सिरोंधन के पास 25-26 फरवरी की रात को रुई धुनने की टाल में अधेड़ अज्ञात का शव मिलने से ईलाके में सनसनी फैल गयी थी सूचना पर गुलावठी थाना प्रभारी सुनीता सिंह मय फोर्स के मौके पर पहुंच गयी ओर बताया की यह मामला गुलावठी क्षेत्र का नहीं है बल्कि  हापुड़ क्षेंत्र के थाना कपूरपुर क्षेत्र का है। इस बात को सुनकर  कपूरपुर थाने को सूचना दी गई तो कपूरपुर थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी ओर वो भी अपनी हद की सीमा से बाहर होने की बात कहने लगी। इस मामले को सुनकर गुलावठी नगर पालिका चेयरमैन शैलेश तेवतिया भी मौके पर पहुंच गये ओर वो भी गुलावठी क्षेत्र की सीमा से बाहर होने की बात करने लगे इस प्रकार गुलावठी व हापुड़ पुलिस एक दूसरे पर ठीकरा फोड़ते नजर आये तो सीमा विवाद सुलझाने के लिए राजस्व टीम को बुलाने की बात होने लगी ओर कहने लगे की अग्रिम कार्यवाही तभी होगी जब यह  मामूल हो जाये की यह क्षेत्र किस थाने की सीमा में आता है। जबकी शव वही पर पडा़ रहा ओर पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही थी। अंत में मामला गुलावठी क्षेत्र का ही निकला इसलिए गुलावठी पुलिस ने ही उस अधेड़ अज्ञात के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया था ओर छानबीन शुरु कर दी थी। उसी मामले को लेकर  गुलावठी पुलिस ने आज 2 मार्च 25 को उस अधेड़ भंवर सिंह के हत्यारोपी मुजाहिद उर्फ लंगड़ा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। सीओ पूर्णिमा सिंह ने बताया की 25-26 फरवरी 25 की रात को थाना गुलावठी क्षेत्र के गुलावठी धौलाना मार्ग पर एक रुई धुनने के पेंच यानी टाल में एक अधेड़ अज्ञात का शव पडा़ मिला था जिसका नाम भंवर सिंह था  हमारी पुलिस टीम ने भंवर सिंह का पोस्टमार्टम कराया गया था और उसके बाद सीसीटीवी कैमरो की फुटेजों को खंगालने व  पूछताछ के बाद उसकी पत्नी की शिकायत पर पुलिस टीम ने गहनता से छानबीन कर उस हत्यारोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। उस आरोपी का नाम मुजाहिद उर्फ लंगड़ा पुत्र सगीर बताया गया ओर बताया की इस आरोपी ने भंवर सिंह से 200 रुपये लूटने के चक्कर में आकर भंवर की पीट पीटकर हत्या कर दी थी और उसके 200 रुपये व मोबाइल लेकर फरार हो गया था।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *