–अस्पताल कर्मियों में मचा हड़कंप
सिकंद्राबाद ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। सरकारी अस्पताल में लखनऊ से आयी डायरेक्टर यानी परिवार कल्याण निदेशक संगीता गुप्ता ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में निदेशक ने अस्पताल के सभी विभागों में जाकर दस्तावेजों को खंगालना शुरु किया ओर दस्तावेजों के आधार पर विस्तृत जानकारी जुटाई समय से आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए बोली की गर्भवती महिलाओं के लिए नियमित रुप से अलट्ररासाउंड कराने के लिए कहा जो की आज नहीं किये जा रहे थे ओर बताया की 25 से 50 तक अलट्ररासाउंड करने के बाद सरकार द्वारा चलाई जा योजना के अंतर्गत अलट्ररासाउंड कराये जाये ओर उनके लिए फल वितरण कराये जाने चाहिए जो अबतक वितरण नहीं किये रहे थे जो की सरकारी योजना के तहत वजट भी आता है ओर पीपीसी यानी महिलाओं की ओपीडी के गेट के बाहर महिलाओं के बैठने की छायादार व्यवस्था होनी चाहिए जो अब तक वहाँ पर मौजूद नहीं पायी गयी महिलाएं धूप में खड़ी नजर आ रही थी जिनका बैठने का कोई इंतजाम नहीं था। उसके बाद लेवररुम व ईमरजेंसी वार्ड का भी निरीक्षण किया ओर स्वास्थ कर्मीयों की क्लास लगाते हुए निरीक्षण में पायी गयी खामियों पर नाराजगी जाहिर करते हुए जबाब-सवाल किये तो डाक्टर लोग बगलें झाँकने लगे सटीक जबाब ना देने पर महोदया ने महिला डाक्टर का स्थानातंरण करने की बात कहती नजर आयी ओर दूसरे विभाग में भी खामियाँ पाने पर महिला डाक्टर सटीक जबाब ना दे सकी ओर कहा की यह खामियाँ अभी कुछ माह से चल रही है तो इस बात को सुनकर निदेशक महोदया ने खामियों को जल्द सुधारने के आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके अलावा जब निदेशक ने चिकित्सा अधीक्षक राजेश कुमार से अधिक जानकारी जुटाई चाही तो चिकित्सा अधीक्षक पूरी जानकारी नहीं दे पाये।
![]()
